धनु राशि जनवरी 2023 राशिफल
ये नया साल आपके लिए उन्नतिदायक है। सभी तरक्की और उन्नति के रास्ते आप अपने जीवन में तय करें। शुभ आपके जीवन में हो यही हम मंगल कामना आप सभी के लिए करते हैं और लेकर आये हैं। नए साल की प्रथम माह यानि जनवरी माह का धनु राशि वालो का मासिक राशिफल | धनु राशि वालो के लिए साल का ये प्रथम माह कैसा रहने वाला है। सबसे पहले तो जान लेते हैं। इस माह में आने वाले कुछ विशेष पर्वों के बारे में तो 1 जनवरी को नववर्ष प्रारंभ हो जाएगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी। 14 जनवरी को लोहड़ी या मकर सक्रांति इन दोनों का पर्व एक साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। 21 जनवरी को मौनी अमावस्या आ रही है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व साथ में धूम धाम से मनाया जाएगा।
अब जान लेते हैं कि साल के प्रथम माह में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी तो सबसे पहले बात करते हैं सूर्य ग्रह की जो कि वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि धनु में विराजमान हैं और 14 जनवरी को वे अपनी सम राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे और यहां सूर्य उत्तरायण होते हुए दिखाई देंगे। मकर सक्रांति का पर्व इस दिन मनाया जाएगा। बुध ग्रह इस पूरे माह अपनी मित्र राशि धनु में विराजमान रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह वक्री अवस्था में अपनी राशि शत्रु राशि वृषभ में इस पूरे माह विराजमान रहने वाले हैं। गुरू अपनी ही राशि मीन में इस पूरे माह विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी सम राशि मकर में विराजमान हैं और 22 जनवरी को वे अपनी सम राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह की अगर बात करें तो वे वर्तमान में स्वग्रही अवस्था में अपनी राशि मकर में विराजमान हैं और इस माह में यानि 17 जनवरी को वे अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में स्वग्रही होकर विराजमान होने वाले हैं। शनि का ये जो राशि परिवर्तन इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन कहलाएगा | राहू इस पूरे माह अपनी सम राशि मेष में विराजमान रहेंगे और केतु इस पूरे माह अपनी राशि तुला में विराजमान रहने वाले हैं। तो ये हैं इस माह की ग्रह गोचर की स्थिति का हाल। अब जान लेते हैं कि इन ग्रहों की स्थितियों का। इस साल के सबसे बड़े राशि परिवर्तन का क्या इम्पैक्ट आपके इस माह पर पड़ने वाला है तो शुरू करते हैं धनु राशि वालो का जनवरी माह का मासिक राशिफल राशिफल |
सबसे पहले आपके राशि स्वामी पर ही आते हैं। राशि स्वामी की अगर बात करें तो गुरु आपके केन्द्रीय स्थान में बैठ कर सुख स्थान में बैठा है और वहाँ पर हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण कर रहा है। लग्नेश का हंस नामक महापुरुष योग बना रहा हैं। चूंकि गुरु सुखेश भी हैं और सुख स्थान में स्वगृही होकर हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण कर रहें तो लग्नेश शुक्र के हिसाब से बेहतरीन परिणाम आपको गुरु के मिलने वाले है। गुरु जो कि ज्ञान के ग्रह हैं जो कि मैच्योरिटी के कारक ग्रह हैं। अभी इस समय आप जो भी डिसीजन लेंगे शांत दिमाग से सोच समझकर निर्णय लेने का प्रयास करेंगे और ये निर्णय आपके लिए दूरगामी लाभ दायक परिणाम भी लेकर आएंगे। ये माह आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। समझदारी से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें। ज्ञान प्रदायक ग्रह है। इसीलिए ज्ञान वर्धक कार्यों में अपना मन आप को लगाते हुए दिखाई देंगे। अगर आप कंसल्टेंसी से सम्बंधित कार्य करते हैं या फिर अगर आपका शिक्षण व्यवसाय में भी रुझान है तो निश्चित रूप से गुरु के रिजल्ट आपको इस समय बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे। मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय परिवार के साथ आपकी बॉण्डिंग बहुत अच्छी रहेगी। खासकर ससुराल वालों के साथ आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होते चले जाएंगे। गुरु के रिजल्ट आपको लग्न के हिसाब से तो बहुत बेहतरीन मिलेंगे पर सुख स्थान के हिसाब से भी गुरु के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलने वाले हैं। सुखेश गुरु अपने ही घर में हंस नामक महापुरुष योग बनाते हुए विराजमान हैं और यहां भी सुखों में वृद्धि करेंगे। अगर इस समय आपको नए घर का सपना है, नए मकान का सपना है। नई नई प्रॉपर्टी बनाने का सपना है या फिर लग्जरी गाड़ी खरीदने का सपना है तो निश्चित रूप से ये सपना आपका इस माह पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। माँ के साथ सम्बन्ध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मान सम्मान को बढाने में उनकी अहम भूमिका इस माह देखने को मिलेगी जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं उन कार्यों को आप द्रुत गति से पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। किसान वर्ग को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इसी के साथ में अगर आप एक टीम वर्क की तरह अपनी नौकरी में भी कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से आपको। सफलता प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं। अधिकारी भी आपके कार्यों से प्रसन्नचित नजर आयेंगे तो यह समय गुरू की बहुत ही बेहतरीन और सुखद परिणाम आपको दिलवाएगा।
अब बढते हैं आगे और जान लेते हैं। तृतीय स्थान के बारे में। तृतीय स्थान के स्वामी हैं शनि जो कि आपके पराक्रम भाव के स्वामी हैं और द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजमान हो रहे हैं। शनि का द्वितीय भाव में स्वग्रही होकर विराजमान होना और 17 जनवरी तक आपके धन भाव में बैठना पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों में फैसला आपके पक्ष में जायेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में कोई पारिवारिक कलह का विवाद है तो निश्चितरूप से वो खत्म हो जायेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान इस समय आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भूमिका बढ़ चढ़ कर आगे बढ़ती हुई मिलती हुई दिखाई देगी। इस समय आप बहुत उत्साह से भरे रहेंगे।
‘दुगने जोश से भरे रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जायेगी और घर में महिलाओं को प्रसन्न करने का आप हर संभव प्रयास करते हुए भी दिखाई देंगे।
अब चूंकि शनि आपके पराक्रम भाव के स्वामी है और 17 जनवरी को शनि धन स्थान के स्वामी अपनी से घर आगे और पराक्रम भाव के स्वामी अपने ही घर में जाकर बैठेंगे तो 17 जनवरी के बाद के रिजल्ट भी आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे। इस समय कोर्ट कचहरी के कोई मुकदमें तो वो मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में जायेगा। भूमि संबंधी कोई विवाद है तो उस विवाद का निपटारा भी हो जायेगा। अगर आप अपना कोई लोहे का व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी आपको सुदृढ और बेहतर परिणामों की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। पराक्रमेश का अपने से बाहरवें परन्तु द्वितीय स्थान में अपने खुद के घर में जाकर बैठना आपके पराक्रम में निश्चित तौर पर वृद्धि करेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। 17 जनवरी के बाद का समय तो आपके लिए बहुत ही शानदार और उत्तम परिणामों से भरा रहेगा। इस समय आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके कार्य द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। इस समय जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे उसमें आप सक्षमता से आगे बढ़ने का प्रयास भी करेंगे। इस समय आपके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा जाएगा। आपको मोटिवेट किया जायेगा। आपके अधिकारियों के द्वारा भी आपकी प्रशंसा हर संभव तरीके से की जायेगी। इस समय राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जो भी निर्णय आप लेंगे वो आपके लिए दूरगामी लाभदायक परिणाम लाएंगे और मेहनत बहुत करेंगे। इस समय जी तोड़ मेहनत आपके लिए पॉजिटिव परिणाम और भविष्य के उन्नति के रास्ते तय करती चली जायेगी। शनि के बहुत ही अच्छे रिजल्ट आपको इस माह मिलने वाले हैं।
अब आते हैं पंचम भाव पर | पंचम भाव के स्वामी हैं। मंगल जो कि अपने से एक घर आगे जाकर बैठे है और पंचमेश का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना बहुत ही अच्छा हैं आपके कार्यों में बहुत अच्छी दक्षता लेकर आयेगा। खिलाडियों के लिए समय बहुत ही अच्छा और सुदृढ़ परिणामों से भरा रहेगा। परन्तु इस समय आपको थोडा सा ध्यान देने की भी आवश्यकता रहेगी क्यूंकि राहू आपके पंचम भाव में बैठकर आपको कहीं न कहीं डिस्ट्रक्ट करने का प्रयास भी करेंगे। इस समय गलत निर्णय से बचना चाहिए। भ्रम की स्थितियों से बाहर निकलें। किसी के बहकावे में बिल्कुल भी ना आएं। वरना जो परिणाम आपको मिलने चाहिए वो परिणाम आपको प्राप्त नहीं होंगे। विद्यार्थी वर्ग जो कि टेक्निकल पढ़ाई से जुड़े हुए हैं उनके लिए ये समय बहुत ही अच्छा और उत्तम परिणामों से भरा रहेगा। वहीं संतान की तरफ से भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गेम्स में आपके बच्चे बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे और आपकी ड्यूटी बनती है कि आप अपने बच्चों को इस समय मोटिवेट करने का प्रयास करें। जितना आपका मोटिवेशन अपने बच्चों की तरफ रहेगा। बच्चे उतने ही मोटिवेटेड होकर अपने कार्यों में उन्नति और प्रगति के रास्ते तय करते हुए दिखाई देंगे।
अब मंगल चूंकि आपके चतुर्थ हॉउस के भी लार्ड हैं और चतुर्थ हॉउस के लार्ड अपने ही घर को देख रहे हैं। सप्तम दृष्टि से मंगल रोग भाव में बैठकर सप्तम दृष्टि से बाहरवे भाव जो कि उनका खुद का घर है उस पर दृष्टि डाल रहे हैं। इस समय आपको जो भी खर्चे आपका अभी तक मिसमैनेजमेंट चल रहा था। इम्बैलेंस हो रहे थे वो सभी खर्चे अब बहुत सही तरीके से होते चले जायेंगे। इस समय खर्चों में कमी आएगी। बजट देख कर चलेंगे और जितनी जरूरत हो उतना ही आप खर्च करने का प्रयास करेंगे। जो इंजीनियर टेक्निकल फील्ड आईटी फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनको विदेशों से बहुत अच्छा होकर इस समय नौकरी का प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। कोई बड़े प्रॉजेक्ट के सिलसिले में भी आपको कंपनी की तरफ से बाहर भेजा अब्रॉड भेजा जा सकता है। आप इस समय प्रमोट हो सकते हैं और प्रमोशन के पूर्ण योग भी बने हुए पड़े। मैन्युफैक्चरर्स के लिए बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ में टाईअप होने के पूर्ण योग भी बने हुए हैं तो मंगल के रिजल्ट आपको हाउस के हिसाब से भी बहुत ही अच्छे और बेहतरीन देखने को मिलेंगे। हां, इस समय आपको कर्ज की स्थितियों से भी मुक्ति मिल जाएगी।
अब आते हैं आपके सप्तम भाव पर | यानि रोग भाव पर रोग भाव की अगर बात करें तो रोग भाव के स्वामी हैं। शुक्र जो की अपने से नवम जाकर बैठे हैं। शुक्र का अपने से नवम जाकर बैठना आपके रोगों में कमी लेकर आएगा। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। हालांकि इस समय वाहन दुर्घटना के चांसेस हैं। ब्लड क्लॉट, फोड़े फुंसियां हो जाना, रक्त विकारों से संबंधित समस्या होना ये लाजमी है। क्योंकि मंगल रोग भाव में बैठे हैं। इसीलिए इन चीजों के प्रति इन डिजीज के प्रति आपको थोड़ा सा सावधान होने की संभावना है। इस समय आपको बहुत केयरफुल हैं और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। लगातार आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना है। इस समय एक्सरसाइज योग, मेडिटेशन, प्राणायाम जो भी आप अपने दिन का हिस्सा बना सकें, उन चीजों को आप अपने दिन रूटीन का हिस्सा बनाएं और इस समय आपको शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि आप अपने कर्मपथ पथ पर जितना अग्रसर रहेंगे जितनी मेहनत करेंगे, शत्रु उतने हीं आपसे भयभीत होते हुए दिखाई देंगे। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपको उत्तम सफलता के योग इस समय बने हुए हैं। शुक्र 22 जनवरी को आपके पराक्रम भाव में चले जाएंगे और रोग भाव के स्वामी अपनी दशम जाकर बैठेंगे। तब भी शुक्र के रिजल्ट बहुत ही बेहतरीन मिलेंगे क्योंकि शनि के साथ में जो कि पराक्रम से उसके साथ में शुक्र की युति होगी और वहां पर वे आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे। आपकी पावर को और अधिक बेहतर करते हुए दिखाई देंगे।
अब शुक्र चूंकि आपके रोग भाव के स्वामी होने के साथ साथ आपके लाभ भाव के स्वामी हैं तो लाभ की स्थितियों को भी बढाने में शुक्र का पूर्ण योगदान रहेगा क्योंकि इस समय लाभेश अपने से चतुर्थ जाकर बैठेगा और शुक्र का अपने से चतुर्थ जाकर बैठना आपके लाभ में निरंतर प्रगति करेगा। लग्जरी में वृद्धि करेगा। इस समय आप अपने सपनों को पंख देंगे यानी अपने सपनों की उड़ान भरते हुए दिखाई देंगे और काफी हद तक आप अपने सपनों को साकार करते हुए भी दिखाई देंगे।
इस समय आपके कार्यो में आप अपनी जो इच्छा है जैसे आपको कुछ पहनना अच्छा ब्रैंडेड पहनना या खरीदना है वो करें यहां घूमना है वहां जाना है। घर में लग्जरी लग्जीरियस आइटम खरीदने हैं तो निश्चित रूप से आपका सपना पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। शुक्र जब 28 जनवरी को आपके पराक्रम भाव में आ जाएंगे तो लाभेश का अपने से पंचम जाकर बैठना आपके लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा और लाभ की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस समय आपका सर्कल और लेवल भी बढता हुआ दिखाई देगा। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और भाई बहनों का पूर्ण साथ और सहयोग मिलेगा। बड़े भाई की मदद से कोई बड़ी समस्या आपकी खत्म हो जाएगी तो शुक्र के बहुत ही अच्छे और बेहतरीन परिणाम आपको इस माह देखने को मिलेंगे।
अब बढ़ते आगे और जान लेते हैं। सप्तम भाव के बारे में। सप्तम भाव की अगर बात करें तो सप्तमेश है आपके बुध जो की कर्मेश भी हैं और बुध सप्तम भाव के स्वामी अपने से सप्तम जाकर बैठे हैं और अपने ही घर को देख रहे हैं तो बुध का अपने ही घर को देखना आपके लाइफपार्टनर से आपके संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। इस समय आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। लव रिलेशनशिप में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। परिवार की सहमति आपके प्रेम को मिलती हुई दिखाई देगी। विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। वहीं व्यापारी वर्ग के लिए भी ये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि बुध व्यापार के कारक ग्रह भी हैं और व्यापार के भाव के स्वामी भी हैं और अपने ही घर को देख रहे हैं। तो इस समय आप व्यापार में कुछ नए अमेंडमेंट कुछ बड़े अमेंडमेंट कर सकते हैं। साथ ही अपने व्यापार की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। व्यापार में आप उत्तरोत्तर उन्नति के रास्ते तय करेंगे। नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे और व्यापार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे और इससे आपका व्यापार आपका काम दुगुनी उन्नति और तरक्की करेगा। उसके साथ आप अपनी ब्रैंडिंग भी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं बुध आपके कर्मेश भी है तो नौकरीपेशा लोग जो कि आईटी फील्ड से जुड़े हुए बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं, कोणार्क गणित के व्याख्याता हैं या फिर इस समय आपको किसी भी तरह का सीए सीए एकाउंटिंग या फाइनेंस से संबंधित काम करते हैं। उन सभी के लिए ये समय बहुत ही शानदार परिणाम करने वाला है। कंटेंट राइटर हैं या फिर घोस्ट राइटिंग आप करते हैं उन सभी के लिए भी ये समय बहुत अच्छी उन्नति और प्रगति दायक रहेगा। आपके जीवन में किसी भी प्रकार के रुपयों की पैसों की कमी नहीं नजर आएगी। आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। उन्नति के रास्ते तय करते हुए दिखाई देंगे। पिता के द्वारा समय समय पर आपको मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाओं। इस समय दूर होगी और कार्यों में जो भी रुकावट आपके जीवन में चलेगी वो खत्म हो जाएगी। विद्यार्थी वर्ग का यदि कोई परिणाम है तो वो परिणाम आपके लिए सार्थक और सकारात्मक साबित होगा। वहीं कॉमर्स के स्टूडेंट्स को कोई विशेष सफलता इस समय प्राप्त होती हुई दिखाई देगी तो बुध के बहुत ही बेहतरीन रिजल्ट आपको इस माह देखने को मिलेंगे।
अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं। अष्टम भाव के बारे में। अष्टम भाव की अगर बात करें तो अष्टमेश हैं चन्द्रमा जो कि आपके अष्टम भाव के स्वामी हैं जो कि फ्लक्चुएट करते रहते हैं। थोड़ा सा इस समय यात्राएं करते समय सावधानी रखें। भावुकता में अपनी बातों को किसी के साथ शेयर न करें। गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख लें। अपने आपको थोड़ा सा स्ट्रॉन्ग बनाएं। थोड़ा डिसीजन मेकिंग को और अधिक स्ट्रॉन्ग करेंगे तो आपके जीवन में किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएगी। मन को विचलित ना करें। अनर्गल शॉपिंग से बचें और इस समय जानवरों से सावधान रहें। बस इन बातों का ध्यान रखेंगे तो किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।
अब आते हैं आपके भाग्य स्थान पर | भाग्य स्थान के स्वामी हैं। सूर्य जो कि अपने से पंचम जाकर बैठे हैं। सूर्य का 14 जनवरी तक अपने से पंचम और लग्न में जाकर बैठना आपके तेज में वृद्धि करेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। जो भी कामों में दिक्कतें और परेशानी आ रही है वो खत्म होती हुई दिखाई देगी। आपका एक स्ट्रॉंग ओपीनियन हर फिल्ड में देखने को मिलेगा। इससे आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी। समाज सेवा जैसे कार्यों में आप अग्रणी भूमिका निभाएंगे। भक्ति और आस्था से आप जुड़े हुए दिखाई देंगे। सूर्य 14 जनवरी को आपके तृतीय स्थान में जाकर विराजमान होंगे और भाग्येश अपने षष्टम में जाकर बैठेंगे। इस समय सोच समझ कर निर्णय लें। मेडिकल किट से जुड़े हुए छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई से जुड़े छात्रों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को रिस्की कामों में हाथ नहीं डालना चाहिए। रूटीन में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। अगर कोई आप पर झूठे आरोप लगाए हैं तो उसके लिए बहुत ज्यादा सावधानी से कदम फूंकते हुए आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना है तो इस समय आप सोच समझ कर निर्णय लेंगे तभी आपके लिए ठीक रहेगा क्योंकि सूर्य के परिणाम आपको मिक्स रिजल्ट दिलवाएंगे। तो ये था धनु राशि वालो का जनवरी माह का मासिक राशिफल हैं।
शुभ तिथियाँ – 1 से 4 तारीख 12, 13 18 से 22 तारीख, 27 से 31 तारीख।
अशुभ तिथियाँ – 5 से 11 तारीख 14 से 17 तारीख और 23 से 26 तारीख |
शुभ रंग – अमृत पीला, पीला, लाइट, येलो, लेमन यलो और पिस्ता ग्रीन |
उपाय
- बृहस्पतिवार को आपको भगवान बृहस्पति के बीज मंत्र का रोजाना जाप करना चाहिए।
- पुखराज का रत्न धारण कर सकते हैं।
- पीले गेरुए, नारंगी और लाल रंग का अधिक उपयोग करें।
- घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था जरूर करें |
- प्रतिदिन 10 मिनट तक ॐ मंत्र का उच्चारण जरुर करें।
- केले के वृक्ष की पूजा करें। बृहस्पतिवार के दिन उसके नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं |