[vc_row][vc_column][vc_column_text]
तुला राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष से लेकर कन्या तक की जानकारी प्रदान की है। आज हम आपको बताने वाले है कि तुला राशि वालों पर देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। तुला राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
आगामी 13 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में वे स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे यानी सभी राशियों के लिए बेस्ट रिजल्ट इस समय देवगुरु बृहस्पति के देखने को मिलेंगे। वैसे भी देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रह जाने गए हैं ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें जाना जाता है ये ग्रह विद्वानों के प्रतीक भी माने जाते हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानि अज्ञान और रू यानि नाशक यानि अज्ञान का नाशक ग्रह इन्हें कहते हैं। यह एक पुरुष ग्रह है स्वयं नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले और विवाह कारक ग्रह इन्हें कहते हैं। यदि आपकी कुंडली के अंदर पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए देखना है तो सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति की तरफ देखा जाता है वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु इन दोनों पर विचार किया जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरु प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा और वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुण्डली में देव गुरु बृहस्पति पुरुष राशि यानि 1, 3, 5 7 और 11 में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। वही यदि देवगुरु बृहस्पति 10वे स्थान में यानी कुण्डली में दशम भाव में विराजमान हो तो वो व्यक्ति को नौकरी करवाता है और वैसे भी देव गुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं। लग्न से सुख स्थान में अच्छे रिजल्ट देते है | सूख स्थान से सप्तम में और सप्तम से कर्म भाव में उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाता है। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह है कर्क राशि में वे उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। देवगुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में स्वग्रही होकर या फिर उच्च के होकर विराजमान हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। वही चंद्रमा के साथ में गजकेसरी योग भी बनाते हैं। गुरु लीवर त्वचा मोटापन पर अधिकार इनका रहता है | 42वें वर्ष के बाद की आयु पर गुरु का अधिकार होता है यानी यदि व्यक्ति बयालीस में वर्ष के ऊपर की ऐज का है तो देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव उसके जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया था की हमारे वार्षिक राशिफल के अप्रैल माह सबसे अहम हैं क्योंकि इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। राहु गुरु और शनि तीनों ग्रह अप्रेल माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं | तो राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी हम पहले ही ब्लॉग बना दिए है अपनी राशि के अकॉर्डिंग राहु के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा उसकी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। तुला राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
अब जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव रहेगा। आपको बता दें कि तुला राशि में देवगुरु बृहस्पति षष्टमेश होकर षष्टम भाव में स्वग्रही होकर विराजमान हो रहे हैं। साथ ही देवगुरु बृहस्पति पराक्रम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके दशम भाव पर जोकि उच्च का स्थान देवगुरु बृहस्पति का है सप्तम दृष्टि आपके द्वादश भाव पर और नवम दृष्टि आपके द्वितीय भाव पर पड़ेगी। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि बहुत शुभ होती है। चूंकि देवगुरु बृहस्पति स्वग्रही होकर आपके षष्टम भाव में विराजमान हो रहे है तो देवगुरु बृहस्पति के रिजल्ट भी आपको उतने ही उत्तम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ संबंधी समस्याओं में अब आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी | उत्तरोतर आपका स्वास्थ उत्तम होता चला जाएगा | शत्रुपक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा । आप अपने बुद्धिबल चातुर्य और ज्ञान के दम पर अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। यह समय आपके कर्जो से आपको लोन से आपको मुक्ति दिलवाएगा | इस समय आप ज्ञान बांटने का काम करेंगे यानी आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपको इसके बहुत ही उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। ननिहाल से आपके संबंध और अधिक मजबूत होते हुए दिखाई देंगे। ननिहाल से आपको आर्थिक मदद के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे। इस समय देवगुरु बृहस्पति अपने कार्यों में बहुत ही कुशलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे यानि आपको उन्नति के रास्ते तय करवाएंगे। पराक्रमेश होकर अपने से चतुर्थ जाकर देव गुरु बृहस्पति विराजमान हो रहे हैं और इस समय स्वग्रही होकर जो देवगुरु बृहस्पति पराक्रम भाव से पराक्रमेश का अपने से चतुर्थ जाकर बैठना और वो भी स्वग्रही होकर बैठना आपके पराक्रम में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। भाई बहनों के साथ में आपके संबंध और अधिक मजबूत होते दिखाई देंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपसी बातचीत के द्वारा सॉल्व हो जाएगा। यदि पैतृक व्यवसाय आप साथ में करते हैं तो बड़े भाई बहनों का साथ सानिध्य और समर्पण आपको प्राप्त होगा जिससे आपका व्यवसाय उत्तरोत्तर उन्नति करेगा। अगर आप नौकरी कर रहे है तो आपकी कोई बाधा को दूर करने में संकट को दूर करने में कोई आपको बड़ा प्रोजेक्ट दे पाने में देवगुरू बृहस्पति का विशेष योगदान है । यदि आप व्यापार या नौकरी कर रहे हैं तो आपके बड़े भाई बहनों का विशेष योगदान आपके कार्यों में देखने को मिलेगा। आपके संकटों को दूर करने में आपकी समस्याओं को सुलझाने में वे अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि के साथ साथ राजनीति से जुड़े हुए कार्य भी आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। यदि आप राजनीति से ऑलरेडी जुड़े हुए हैं तो आपका पद और प्रभाव दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जनता में आप की छवि और लोकप्रियता और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय आप अपनी इच्छाओं को भी पूरा करते हुए दिखाई देंगे। ये तो है देव गुरु बृहस्पति जहां बैठे उसके रिजल्ट |
दृष्टियों की बात करें तो पंचम दृष्टि से अपने उच्च स्थान को देख रहे है जो कि आपका कर्म स्थान | कर्म स्थान पर देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके कर्मों में वृद्धि करेगी आपके भाग्य को बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। अफसरों का अधिकारियों का विशेष सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। प्रमोशन इंक्रीमेंट के चांसेस बनते दिखाई देंगे | वहीं मनचायी ट्रांसफर के भी योग बनेंगे। वहीं अगर आप प्राइवेट सेक्टर में हो तो आपका पद बढ़ेगा | टीमवर्क की तरह आप काम करेंगे और एक लीडर की तरह आपको देखा जाएगा। अधिकारी भी आपके कार्यों से इम्प्रेस नजर आएंगे। आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट उसमें भी बढ़ते हुए दिखाई देंगे। यह समय पिता के साथ सानिध्य को और अधिक बढ़ाएगा उनका मार्गदर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा मोरल फिजिकल मेंटली हर तरीके से वह आपके साथ सपोर्ट में खड़े रहेंगे। तुला राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
देवगुरु बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके 12th हाउस पर पड़ रही है यानी 12वें भाव पर पड़ रही है जिसे हम खर्च स्थान कहते हैं। तो खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करेगी। बजट को थोड़ा सा बैलेंस करके चलेगी। आर्थिक स्थिति को और अधिक उन्नत करेगी चुकी खर्चे कम होंगे तो आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अपने आप इंप्रूव हो जाएगी। इस समय अगर आपकी कुण्डली में गुरु की महादशा अंतर्दशा या प्रत्यंतर चल रहा है तो आपको विदेशी कंपनियों के साथ लाभ प्राप्त होगा। विदेशी कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा या विदेश में जाकर काम करने का मौका मिलेगा या फिर विदेश यात्रा का आपका सपना इस साल पूर्ण होता दिखाई देगा। इस समय आपके कोई भी काम अटके हुए थे या फिर आप झूठे आरोपों में फंसे हुए हैं तो उसमें भी आपको क्लीन चिट मिलते हुए दिखाई देगी। यानी गुरु की सप्तम दृष्टि आपके द्वादश स्थान को और भी अच्छा और सुदृढ़ बनाएगी।
गुरु की नवम दृष्टि की बात करें जो कि आपके सेकंड हाउस पर यानी धन भाव पर पड़ रही है तो ये स्थान भी आपका इम्प्रूव होगा। इस समय आप स्थाई संपत्ति बनाते हुए दिखाई देंगे। यह समय आपके सामाजिक मान सम्मान और कुटुम्ब में आपकी छवि को और अधिक सकारात्मक बनाता हुआ दिखाई देगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए काम आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। घर के बुजुर्गों की सहायता से आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। कोई पारिवारिक विवाद भी यदि चल रहा है तो वो भी अब सॉल्व होते हुए दिखाई देंगे। कोई स्थायी संपत्ति आप इस समय बनाते हुए दिखाई देंगे। धन लाभ की स्थतिया रोजमर्रा के तौर पर आपकी बढ़ती हुई इनक्रीज होती हुई दिखाई देगी यानि आप अच्छी ग्रोथ और उन्नति के साथ में आगे बढ़ेंगे। वाणी से संबंधित कोई भी काम करते हैं तो उसमें निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त होगी। नेता अभिनेता और मीडियाकर्मी शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए लोग या फिर कलाकार इनके लिए यह समय प्रसिद्धि दायक रहने वाला है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को यह समय बहुत ही अच्छा सपोर्ट करेगा और यदि आपके कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो बाधाएं इस समय दूर हो जाएगी तो ये देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव जो कि तुला राशि वालों पर बहुत ही अच्छे पड़ रहे हैं परंतु आपको बता दे की थोड़ा सा अपने वजन का आपको ध्यान रखना है। वजन थोड़ा सा आप कंट्रोल में रखें। तुला राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
उपाय
- आपको देवगुरु बृहस्पति को मजबूत करने के लिए निम्न मंत्र का उच्चारण जरूर करना है सुबह के टाइम करना है स्पटिक की माला से करना है और ये मंत्र ओम ग्राम ग्रीन गुरुम सह: गुरुवे नमः इस मंत्र का आपको डेली उच्चारण करना है जिससे गुरु आपके और भी अधिक स्ट्रांग होंगे और आपको और भी अधिक बेहतर रिजल्ट गुरु के देखने को मिलेंगे |
- केले के वृक्ष की बृहस्पतिवार के दिन पूजा करें। केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं और उसके सामने बैठकर सत्य नारायण का पाठ जरूर करें।
- पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है इसलिए पीपल के वृक्ष के नीचे में घी का दीपक जरूर जलाएं।
- पीपल के पेड़ में रोज जल चढ़ाएं। इससे देवगुरु बृहस्पति और भी अधिक स्ट्रॉन्ग होंगे और आपको ओर भी उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाएंगे |
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/bWaiE9_QaRU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]