Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

तुला राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 29th April 2022 Tula Rashi Libra

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

तुला राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने तुला राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | तुला राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi 

अब जान लेते हैं कि आपकी राशि पर शनि के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे तो वर्तमान में आपको शनि की ढैया चल रही थी पर शनि आपके केन्द्र स्थान में बैठकर शश नामक महापुरुष योग भी बना रहे थे। अब सुखेश का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना और 29 अप्रेल को आपके पंचम भाव में आ जाएंगे। तब भी शनि के बेहतरीन रिजल्ट आपके देखने को मिलेंगे। इस समय मां के साथ यदि वाद विवाद की स्थितियां चल रही थी तो उससे मुक्ति मिल जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी। आप बहुत स्ट्रॉंग पर्सनैलिटी के बन जाएंगे। लोग आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी क्रय विक्रय के मामले आपके अटके हुए हैं तो वो मामले अब आपके क्लियर होते हुए और उन मामलों में आपको सफलता मिलते हुए दिखाई देगी। यदि आपके नए घर का सपना है या फिर आप अपना घर चेंज करना चाहते हैं। अपडेट करना चाहते हैं। अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही उपयुक्त रहने वाला है। इस समय आपके रुपए पैसों से संबंधित कोई भी काम है तो वो सजगता से हो जाएंगे और ऑफिस कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग और साथ आपको निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। आपके ऊपर शनि की ढैया का प्रकोप भी शांत हो चुका है। खत्म हो चुका है। इसलिए इस समय आप स्पीड मारते हुए अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहेगा। संतान संबंधी परेशानियों का हल आपको जरूर प्राप्त हो जाएगा। संतान प्राप्ति में यदि बाधा उत्पन्न हो रही है तो वो बाधा इस समय खत्म हो जाएगी। करियर में आप अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। खासकर जो न्याय संबंधी पढ़ाई कर रहे हैं, उन छात्रों के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे और आप अपने लक्ष्य को फाइनली अर्जित कर लेंगे। यदि आप कंपीटिटिव लेवल की तैयारी करें तो लेवल में आपके निकलने के प्रबल योग इस समय बनते हुए दिखाई देंगे। अब तक जो आपका प्रमोशन अटका हुआ था वो प्रमोशन आपको मिल जाएगा। छात्र छात्राओं के लिए यह समय पढ़ाई के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाने का भी रहेगा। स्पोर्ट्स में भी आप इस समय अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपकी फिजिकल एक्टिविटी और अधिक बढ़ जाएगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अटकाव की स्थितियों को खत्म कर आपके कार्यों को निर्विघ्न संपन्न करवाएगा तो ये तो है शनि के सुख स्थान के हिसाब से और पंचम भाव के हिसाब से परिणाम | तुला राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi 

अब शनि के ट्रस्टियों की यदि बात करें तो शनि की तीसरी दृष्टि आपके सप्तम भाव पर शनि की सप्तम दृष्टि आपके लाभ भाव पर और दशम दृष्टि आपके द्वितीय भाव पर पड़ रही है जो कि इतनी अच्छी नहीं मानी जाती है। आपको लाइफ पार्टनर के साथ में तालमेल बनाकर चलना है। किसी बात को लेकर आपको उनके साथ बहस नहीं करनी है और ईगो को अपने रिश्ते के बीच में बिल्कुल भी न लाएं। यही बात लव रिलेशनशिप वालों के लिए भी है। थोड़ा सा संभलकर चलें। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के साझेदार के साथ में एक ट्यूनिंग बनाकर चले उसकी भावनाओं का सम्मान करें और हर कार्य आप दोनों एक दूसरे से बात चीत के द्वारा एक दूसरे के साथ मिलकर ही संपन्न करें वरना व्यापार में दिक्कतें और परेशानियां बढ़ सकती है। इस समय लाभ की स्थितियों को आपको संचित रखने के लिए अपने इन्वेस्टमेंट पर अपने निवेश पर आपको कंसंट्रेट करना है की आप कहां निवेश करना है किस जगह निवेश करें ये निवेश आपके लिए ठीक रहेगा या नहीं। उसके बारे में पूरा विचार विमर्श करने के बाद ही आगे बढ़ें। साथ ही इस समय आपके रिश्तेदारों से भी मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है। इसलिए अपने रिश्तेदारों से तालमेल बनाकर चलें  | तुला राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi 


 

उपाय

  • आपको बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए क्योंकि शनि के दोष को मंगल दूर करते हैं और मंगल के इष्टदेव हैं हनुमानजी इसलिए बंदरों को गुड़ और चना खिलाना अत्यधिक लाभदायक होगा। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे
  • हनुमान चालीसा का पाठ आपको प्रत्येक शनिवार के दिन करना है। इससे शनि के दोष से आपको निश्चित रूप से मुक्ति मिल जाएगी।
  • शनि वार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।
  • शनि भगवान को सरसों के तेल में काले तिल मिक्स करके और फिर वो जरूर चढ़ाएं। या फिर तिल्ली का तेल भी आप यूज कर सकते हैं।
  • शनिवार के दिन लोहे की चीजों का दान करना उत्तम माना जाएगा।
  • मछलियों को दाना डालें। पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था जरूर करें।
  • शनि की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप या अनुष्ठान भी आप कर सकते हैं |

 

 

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/5oSRWbH45RA” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *