तुलसी माला का महत्व – Tulsi Mala
यह माला तुलसी के पौधे से निर्मित की जाती है। तुलसी परम प आध्यात्मिक तथा औषधीय गुणों से अपने आप में परिपूर्ण है। इस माला से भगवान विष्णु, राम, कृष्ण एवं गायत्री मंत्र का जप, अत्यंत शुभदायी होता है। वैष्णव दीक्षा से दीक्षित साधु संत, तथा गृहस्थी भक्तजन इसे कण्ठी के रूप में भी धारण करते हैं। मांसाहार, आदि तामसिक वस्तुओं का सेवन करने वाले लोगों को तुलसी की माला धारण नहीं करनी चाहिए। गले में तुलसी की माला धारण करने से जीवनशक्ति बढ़ती है, बहुत से रोगों से मुक्ति मिलती है। तुलसी माला का महत्व – Tulsi Mala तुलसी की माला पर भगवन्नाम-जप करना कल्याणकारी है। मृत्यु के समय मृतक के मुख में तुलसी के पत्तों का जल डालने से वह सम्पूर्ण पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के लोक में जाता है।घर की किसी भी दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ व आरोग्यरक्षक है। रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पाँच-सात पत्ते खूब चबाकर खायें और ऊपर से ताँबे के बर्तन में रात का रखा एक गिलास पानी पियें। इस प्रयोग से बहुत लाभ होता है। यह ध्यान रखें कि तुलसी के पत्तों के कण दाँतों के बीच न रह जायें। तुलसी ब्रह्मचर्य की रक्षा में एवं यादशक्ति बढ़ाने में भी अनुपम सहायता करती है। तुलसी माला का महत्व – Tulsi Mala तुलसी बीज का लगभग एक ग्राम चूर्ण रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट लेने से वीर्यरक्षण में बहुत-बहुत मदद मिलती है। पूजनीय वस्तुओं में तुलसी का स्थान बहुत ऊँचा है। इसे हिन्दू धर्म में उच्चकोटि की मान्यता दी गई है। पुराणों में ऐसे कितने ही आख्यान हैं, जिनमें तुलसी को भगवान कृष्ण की धर्म पत्नी बताया है। इस प्रकार उसे जगजननी का पद प्राप्त है। तुलसी को वृदा भी कहते हैं। वृन्दा की अधिकता के कारण कृष्ण की लीला- भूमी का नाम वृन्दावन रखा गया। तुलसी की माला धारण करने से हृदयगत दुर्भावनाएँ शान्त होती हैं और अनिद्रा, बुरे स्वप्न दीखना, स्वप्न- दोष तथा हृदय की धड़कन को लाभ पहुँचता है। तुलसी की माला किसी मन्त्र का जप करने से चित्त शान्त रहता है, कुविचारों का तूफान नहीं उठता। तुलसी माला का महत्व – Tulsi Mala
तुलसी माला का जप करते समय इस मंत्र का उच्चारण करे :-
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः ।
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये ।।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]