Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

जानिए शारदीय नवरात्रि 2020 घट स्थापना का शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि – Shardiya Navratri 2020 Muhurat

जानिए शारदीय नवरात्रि 2020 घट स्थापना का शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि


Shardiya Navratri 2020 Muhurat नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है नवरात्रि शब्द एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन के दौरान मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है. पहले दिन घटस्थापना होती है और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है.नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों – महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और महाकाली के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिनके नाम और स्थान क्रमशः इस प्रकार है नंदा देवी(विंध्यवासिनी), रक्तदंतिका,शाकम्भरी(सहारनपुर), दुर्गा,भीमा(पिंजौर) और भ्रामरी(भ्रमराम्बा) नवदुर्गा कहते हैं। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।

 

शारदीय नवरात्रि का पर्व इस वर्ष 17 अक्टूबर 2020 से आरंभ होगा. पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष 17 सितंबर को समाप्त होगा. इसके बाद यानि 18 सितंबर 2020 से अधिक मास जिसे पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं नवरात्रि, नवदुर्ग नौ दिनों का उत्सव है, सभी नौ दिन माँ आदि शक्ति के विभिन्न रूपों को समर्पित किए गये हैं। देवी के यह नौ रूप, नवग्रहों के अधिपत्य तथा उनसे जुड़ी बाधाओं को दूर व उन्हें प्रवल करने हेतु भी पूजे जाते हैं। नवरात्रि को वर्ष में दो बार मनाया जाता है जिसे चैत्र नवरात्रि तथा शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
मां नवदुर्गा की उपासना का पर्व है। Shardiya Navratri 2020 Muhurat

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त – Shardiya Navratri 2020 Muhurat

नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर 2020 से आरंभ हो रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन आश्चिन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इस दिन घट स्थापना मुहूर्त का समय प्रात:काल 06:27 से 10:13 तक है. घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:44 से 12:29 तक रहेगा.

सांस्कृतिक परंपरा – Shardiya Navratri 2020 Muhurat

नवरात्रि में देवी शक्ति माँ दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के समय घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है। नवरात्रि के दौरान देशभर में कई शक्ति पीठों पर मेले लगते हैं। इसके अलावा मंदिरों में जागरण और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां बनाई जाती हैं।

मां के 9 स्वरूपों की होती है पूजा – Shardiya Navratri 2020 Muhurat

शैलपुत्री – इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।
ब्रह्मचारिणी – इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी।
चंद्रघंटा – इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।
कूष्माण्डा – इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।
स्कंदमाता – इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।
कात्यायनी – इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।
कालरात्रि – इसका अर्थ- काल का नाश करने वली।
महागौरी – इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां।
सिद्धिदात्री – इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।

पौराणिक मान्यता ( Shardiya Navratri 2020 Muhurat )
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में ही भगवान श्रीराम ने देवी शक्ति की आराधना कर दुष्ट राक्षस रावण का वध किया था और समाज को यह संदेश दिया था कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।

Shardiya Navratri 2020 Muhurat नवरात्र का महत्व :-

नवरात्र में माँ दुर्गा के साथ ही साथ भगवान श्री राम व् हनुमान कि आराधना भी फलदायी बताए गयी है। सुन्दरकाण्ड , रामचरित मानस और अखण्ड रामायण से साधक को लाभ होता है। शत्रु बाधा दूर होती है। व् मनोवांछित फल कि प्राप्ति होती है। साथ ही साथ नवरात्र में देवी उपासना करने वाले साधक को मनोवांछित फल व् मोक्ष कि प्राप्ति होती है। नाम ,राशि व् कुंडली के अनुसार आराध्य देवी स्तुति के बारे में जन्म कुंडली में पांचवे स्थान में बुद्धि और नवे स्थान से आराध्य देवी देवताओ का विचार किया जाता है। Shardiya Navratri 2020 Muhurat


Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]

Connect with us at Social Network:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *