Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi | कुम्भ राशि Guru Transit | Aquarius Prediction गुरु बृहस्पति

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष से लेकर मकर राशि तक की जानकारी प्रदान की है। आज हम आपको बताने वाले है कि कुम्भ राशि वालों पर देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 

आगामी 13 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में वे स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे और लगभग एक साल यानी 22 अप्रैल वर्ष 2023 तक वे मीन राशि में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। सभी राशियों के लिए बेस्ट रिजल्ट इस समय देवगुरु बृहस्पति के देखने को मिलेंगे। वैसे भी देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रह जाने गए हैं ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें जाना जाता है ये ग्रह विद्वानों के प्रतीक भी माने जाते हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानि अज्ञान और रू यानि नाशक यानि अज्ञान का नाशक ग्रह इन्हें कहते हैं। यह एक पुरुष ग्रह है स्वयं नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले और विवाह कारक ग्रह इन्हें कहते हैं। यदि आपकी कुंडली के अंदर पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए देखना है तो सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति की तरफ देखा जाता है वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु इन दोनों पर विचार किया जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरु प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा और वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुण्डली में देव गुरु बृहस्पति पुरुष राशि यानि 1, 3, 5, 7, 9 और 11 में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। वही यदि देवगुरु बृहस्पति 10वे स्थान में यानी कुण्डली में दशम भाव में विराजमान हो तो वो व्यक्ति को नौकरी करवाता है और वैसे भी देव गुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं। लग्न से सुख स्थान में अच्छे रिजल्ट देते है | सूख स्थान से सप्तम में और सप्तम से कर्म भाव में उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाता है। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह है कर्क राशि में वे उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। देवगुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में स्वग्रही होकर या फिर उच्च के होकर विराजमान हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। वही चंद्रमा के साथ में गजकेसरी योग भी बनाते हैं। गुरु लीवर त्वचा मोटापन पर अधिकार इनका रहता है | 42वें वर्ष के बाद की आयु पर गुरु का अधिकार होता है यानी यदि व्यक्ति बयालीस में वर्ष के ऊपर की ऐज का है तो देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव उसके जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया था की हमारे वार्षिक राशिफल के अप्रैल माह सबसे अहम हैं क्योंकि इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। राहु गुरु और शनि तीनों ग्रह अप्रेल माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं | तो राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी हम पहले ही ब्लॉग बना दिए है अपनी राशि के अकॉर्डिंग राहु के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा उसकी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।  कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 

अब जान लेते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए गुरु के इस राशि परिवर्तन के क्या रिजल्ट रहेंगे तो आपको बता दे कि आपकी राशि में गुरु द्वितीयेश और लाभेश है और द्वितीय स्थान में यानी धन भाव में स्वग्रही होकर विराजमान हो रहे हैं। गुरु का द्वितीय स्थान में स्वग्रही होकर बैठना और लाभेश का अपने से चतुर्थ पर जाकर बैठना आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अति उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार की नए नए ब्रांच खोलते दिखाई देंगे। व्यापार के विस्तार की योजनाओं को क्रियान्वित करते हुए दिखाई देंगे। यह समय आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां भी आपके जीवन में लेकर आएगा। लॉटरी शेयर मार्केट या फिर किसी को आपने उधार दिया हुआ या फिर कोई योजना आपकी अटकी हुई है तो वो सब गति पकड़ेंगे और उसमें आपको धन लाभ प्राप्त होगा। यह समय आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी करेगा। भाई दामाद से रिलेशन को और अधिक मजबूत करेगा। यह समय आपके सर्कल लेवल को भी बढ़ाएगा। कुछ गणमान्य व्यक्ति आपके मित्रों के दायरे में आ जाएंगे और आने वाले भविष्य में आपको मार्ग दर्शन प्रदान करते हुए दिखाई देंगे और उनकी सहायता से आपको अच्छा खासा लाभ अपने व्यापार में अपने काम में अपनी नौकरी में देखने को मिलेगा। धन भाव के स्वामी है और धनेश खुद स्वग्रही होकर बैठा है तो पैतृक संपत्ति आपको दिलवाएंगे घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनका सपोर्ट आपके साथ रहेगा। वहीं कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए काम फटाफट से पूर्ण हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मुकदमों में भी आपके पक्ष में पैसला जाएगा। इस समय आप वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे और वाणी से रिलेटेड जो लोग काम कर रहे। व्यवसायिक नेता अभिनेता मीडियाकर्मी डिबेटर इन सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय उत्तम परिणामदायक रहेगा। आपकी प्रसिद्धि में चार चांद लगवाएगा। कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 

गुरु की दृष्टियों की बात करें तो गुरु की पंचम दृष्टि अपने ही उच्च स्थान यानी आपके षष्ट भाव पर पड़ रही है। गुरु की सप्तम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर और गुरु की नवम दृष्टि आपके कर्मभाव पर पड़ रही है। चूंकि गुरु की दृष्टि बहुत ही शुभ होती है तो इन स्थानों पर भी गुरु का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 

बात करें यदि षष्टम भाव की जो कि गुरु का उच्च स्थान है तो यहां पर गुरु की दृष्टि आपको कर्ज़ों से मुक्ति दिलवाएगी। स्वास्थ संबंधी समस्या से आप बहुत समय से परेशान है तो उस समस्या में भी आपको रिलेक्स मिलेगा। कोई बड़ी बीमारी है तो वो बीमारी अब आपको रिकवर करती हुई दिखाई देगी। यानि आप स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। इस समय आपकी अटकी हुई योजनाएं चल निकलेगी और धन संबंधी कोई समस्या आपके जीवन में चल रही थी तो अब वो समस्या भी खत्म हो जाएगी। विरोधी पक्ष जो की येन केन प्रकारेण आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करता है। अब वो अपने प्रयासों में खुद ही परास्त हो जाएगा। ये समय आपके उन्नति के द्वार को खोलता हुआ दिखाई देगा तो षष्टम भाव के बेस्ट रिजल्ट आपको इस समय देखने को मिलेंगे। बुरी आदतें अगर आपके जीवन में बनी हुई और आप बहुत चाहने के बाद भी उन्हें छोड़ नहीं पा रहे हैं तो अब उन आदतों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 

बात करें गुरु के अष्टम भाव पर दृष्टि की तो गुरु अपने सप्तम दृष्टि से अष्टम भाव का भी बहुत अच्छा और सकारात्मक परिणाम दिलवाएंगे। गुप्त शत्रुओं में कमी आएगी। आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। यात्रा आपके लिए मंगलमय रहेगी लाभदायक रहेगी। इस समय फंसे हुए पैसे भी आपको पुनः प्राप्त हो जाएंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के प्रबल योग बनते हुए दिखाई देंगे। यह समय आपके कार्यों में आपको मदद करेगा। शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में अच्छा खासा लाभ आपको दिलवाएगा। इस समय अव्यवस्थित जो आपकी लाइफ चल रही थी, वो एकदम सिस्टमेटिक हो जाएगी। रूटीन के काम फटाफट से बनने प्रारंभ हो जाएंगे और इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 

गुरु की नवम दृष्टि की बात करें जो कि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है तो यह समय नौकरी पेशा लोगों के लिए भी बहुत शानदार रहेगा। कुछ विशेष अपॉर्च्युनिटीज आपको इस समय मिलेगी। अधिकारियों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मियों और रिस्तेदार जो अब तक आपको एवाइड करते थे वो भी आपके साथ आकर खड़े हो जाएंगे और एक टीम को लेकर चलने की क्वॉलिटी आपमें डवलप होगी। सेल्फ कॉन्फिडेंस बहुत ही ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा और उस वजह से बड़ी बड़ी जिम्मेदारियों को आप चुटकी में हल कर लेंगे। और इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ आपके पिता का होगा। वो आपको मार्गदर्शन प्रदान करते हुए दिखाई देंगे। ज्ञान प्रदान करते दिखाई देंगे। उनका एक्सपीरियंस आपके बहुत काम आएगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर हो जाएगी और सरकारी नौकरी की अभिलाषा आपकी पूर्ण हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन इंक्रीमेंट या मनचाहे ट्रांसफर के योग भी बनेंगे। तो कुंभ राशि वालों के लिए भी गुरु के बहुत ही बेस्ट रिजल्ट और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कुम्भ राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi 


उपाय

  • बहते हुए पानी में चावल जरूर बहाएं।
  • भगवान शिव की पूजा आराधना आपको जरूर करनी चाहिए।
  • पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरुर जलाएं। साथ ही सत्यनारायण की कथा हर गुरुवार के दिन जरूर करें।
  • भगवान विष्णु को गुरूवार के दिन पीले प्रसाद का भोग लगाएं। अगर हो सके तो खीर उन्हें जरूर चढ़ाएं।
  • केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु पर अभिषेक करें। दक्षिणावर्ती शंख में अगर कर सकते हैं तो दक्षिणावर्ती शंख। केसर मिश्रित दूध से आप उनके ऊपर अभिषेक करें। साथ ही केसर का तिलक लगाकर अपने घर से बाहर निकलें।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/WdzesCt5EOA” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *