कर्क राशि13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
[vc_row][vc_column][vc_column_text]
कर्क राशि13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम | आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । अब तक हमने आपको मेष से लेकर मिथुन राशि वालों तक देवगुरु बृहस्पति की राशि परिवर्तन की जानकारी प्रदान की और आज हम आपको बताने वाले है कर्क राशि पर देव गुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको बता दूं कि वार्षिक राशिफल के दौरान भी हमने आपको बताया कि अप्रेल माह बोहोत इंपोटेंट है इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सबसे पहला राशि परिवर्तन राहू का और अब हम आपको बताने वाले है कि देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के क्या प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेंगे। अगर आप राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो 13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति प्रातः 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और लगभग एक वर्ष यानी 22 अप्रैल वर्ष 2023 तक गुरु मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान होंगे और गुरू मीन राशि में चूंकि स्वग्रही हो रहे हैं तो सभी राशियों के लिए उत्तम रिजल्ट लेकर आ रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति वैसे भी विद्वानों के प्रतीक माने गए हैं। जैसा कि इनके नाम नहीं है गुरु यानी अज्ञान और रूह यानी नाशक यानी अज्ञान का नाशक ग्रह यानी ज्ञान प्रदाता ग्रह। हम इन्हें कहते हैं। ये पुरुष ग्रह है और संयम नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति करवाने वाले ग्रह इनको कहते हैं और विवाह कारक ग्रह भी इनको माना गया। यदि पुत्र संतान की प्राप्ति कुण्डली में देखनी हो तो सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति को देखा जाता है। वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों की पोजीशन को देखा जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरू प्रातः काल के स्वामी ग्रह उत्तर दिशा वृद्ध व्यक्ति और व्यापारिक ग्रह पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुंडली में पुरुष राशि में देवगुरु बृहस्पति विद्यमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। यदि कुण्डली में देवगुरु बृहस्पति 10 मस्त हो तो वो व्यक्ति सदैव नौकरी करता है यानि केन्द्र में गुरु के रिजल्ट बहुत ही अच्छे देखने को मिलते हैं। लग्न स्थान से सुख स्थान में अच्छे सुख स्थान से सप्तम भाव में अच्छे और सप्तम भाव से और अच्छे दशम भाव में हमें देखने को मिलता है। गुरू धनु और मीन राशि के स्वामी है कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। वहीं केन्द्र स्थान में गुरु स्वग्रही हो या फिर उच्च का हो तो नामक महापुरुष योग भी बनाता है। चन्द्रमा के साथ यदि गुरु की युति हो जाए तो गजकेसरी योग का निर्माण करता है। गुरु का लीवर त्वचा मोटापा पर अधिकार रहता है। यदि आपकी कुंडली में रोग भाव में गुरु बैठा हो तो वो व्यक्ति वजन की समस्या से ग्रसित रहता है और व्यक्ति के बयालीस वें वर्ष के बाद गुरु का अधिकार उसके जीवन पर अधिक रहता है। गुरु देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। ये तो है बेसिक गुरु के कैरेक्टर्स तक। कर्क राशि13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
अब हम जान लेते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए देव गुरु वृहस्पति क्या लेकर आए हैं उनका क्या प्रभाव राशि परिवर्तन का हमें देखने को मिलेगा। तो कर्क राशि के लिए गुरु भाग्य स्थान और सप्तम भाव के स्वामी हैं और सप्तमेश और भाग्य भाग्येश होकर भाग्य स्थान में स्वग्रही होकर बैठें। ये समय आपके लोगों को काटने का है। आपके शत्रुओं का नाश करने का है। हर क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करने का है और अपने जीवन में सफलता के नए आयाम तय करने का है। चूंकि देवगुरु बृहस्पति सप्तमेश हैं तो यह समय आपके ननिहाल से भी आपको सहयोग दिलवाएगा।ननियाल से आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। इस समय आप अपने कामकाज में अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। विजय के झंडे हर क्षेत्र में गाड़ते हुए दिखाई देंगे और भाग्येश होकर भाग्य स्थान में स्वग्रही होकर बैठता आपके लक को बढ़ाएगा। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। यदि बहुत लंबे टाइम से कोई बड़ा काम आपका अटका हुआ है तो वो अब इस राशि परिवर्तन के पश्चात आपका होता हुआ दिखाई देगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से विद्यार्थी वर्ग को बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा जो कि उच्च शिक्षा में आगे बढ़ना चाहते हैं। मनचाही डिग्री प्राप्त होना मनचाहे कॉलेज में दाखिला लेना अपने लक्ष्य को प्राप्त करना मनचाही नौकरी प्राप्त करना ये सभी योग इस वर्ष प्रबल होते हुए दिखाई देंगे। देवगुरु बृहस्पति धन धर्म के कार्यों से आपको जोड़ेगा। आध्यात्मिक भावों से आपको जोड़ेंगे और धार्मिक प्रवृति को बढ़ाएंगे। इस समय आपके धार्मिक कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे या फिर घर वालों के साथ पर धार्मिक स्थलों की यात्रा संपन्न हो सकती है। मानव सेवा जैसे कार्य जन कल्याण जैसे कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। कर्क राशि13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
अब आते है गुरु की दृष्टि पर और हर व्यक्ति को पता गुरु के दृष्टि बहुत ही शुभ रहती है। गुरु पंचम सप्तमऔर नवम दृष्टि जिस स्थान पर डालते है वो स्थान बोहोत ही कल्याणकारी और फलदायक हो जाता। तो कर्क राशि वालों के लिए गुरु के पंचम दृष्टि आपके लग्न पर पड़ रहे हैं जोकि आपको ज्ञानी बनाएगी आपकी पर्सनैलिटी को पावरफुल बनाएगी। शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे लोगों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। समाज में मान सम्मान यश कीर्ति बढती हुई दिखाई देगी।वही ददियाल पक्ष से आपके संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। अगर संबंध बिगड़े तो सुधर जाएंगे और अगर सुदृढ़ और अधिक सुदृढ़ होंगे कर्जन के साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। यदि पैतृक व्यवसाय साथ में करते हैं तो उस व्यवसाय में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेगें। परंतु यदि याद रखिये आपके परिवार के साथ मिलकर अगर आप काम करेंगे तो अच्छा फायदा होगा।देव गुरु बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर पड़ रही है जो जोकि आपकी पावर को बढ़ाएगी। राजनीति से जुड़े हुए हर कार्य को आपके पूर्ण करेगी। राजनीति में अगर आपका इंट्रेस्ट है तो आपके प्रभाव क्षेत्र को व बढ़ाएगी। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग इस वर्ष बहुत ही बेहतर दिखाई देगी। बड़े भाई बहनों की सहायता से आप अपने लक्ष्य को अर्जित कर पाएंगे। छोटे भाई बहनों से आपको रिस्पेक्ट का रिकॉर्ड मिलेगा। वहीं सामाजिक मान सम्मान आपका इस समय बेहतर होता हुआ दिखाई देगा। आप अपनी हॉबी से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे और उसने आप अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। मित्रों में इजाफा होगा यानि आपका मित्रों का दायरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। गुरु की नवम दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है जो कि छात्रों के लिए बहुत ही उत्तम परिणाम दायक है। यदि आप बोर्ड के एग्जाम दे रहे हैं तो निश्चित रूप से परिणाम आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। यदि आप शिक्षा में बाधाओं का सामना कर रहे तो बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका कंसंट्रेशन पढ़ाई में बढ़ता हुआ दिखाई देगा। संतान प्राप्ति की अभिलाषा करता है तो संतान प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। और यदि संतान से संबंधित कोई चिंता है कोई परेशानी है तो उसका हल भी आपको मिल जाएगा उल्टा संतान आपको गौरवान्वित महसूस करवाएगी। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपनी लेखनी से सबको प्रभावित करते हुए दिखाई देंगे आपके प्रेम में प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आपके विडियोज वायरल हो सकते हैं। आपकी लेखनी से आप फेमस हो सकते हैं। आपकी बातों को लोगध्यान से सुनेंगे और लोगों पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। तो देव गुरु वृहस्पति कर्क राशि वालों के लिए लक लेकर आया सौभाग्य लेकर आया। समृद्वि लेकर आए और पर्सनैलिटी को और अधिक पावरफुल बनाएंगे। कर्क राशि13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
उपाय
- देव गुरु वृहस्पति को प्रबल करने के लिए अपनी शक्ति अनुसार शहद पीले अन्न पीले वस्त्र फूल हल्दी पुस्तक सोना पुखराज आदि का दान कर सकते है।
- अगर आपकी कुंडली में देवगुरु बृहस्पति बहुत ही अच्छी पोजीशन में तो आपको एक पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। पुखराज के अलावा आप सोनल और सुनहला ये भी धारण कर सकते हैं।
- गुरूवार के दिन गायों की सेवा जरूर करें।
- अछूतों की मदद करें। पीली चीजों का दान करें और पीले वस्त्र कृष्ण भगवान के मंदिर में चढ़ाएं। यानि उनको भेंट करें। लड्डू गोपाल की सेवा करें।
- और गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले प्रसाद का भोग लगाएं। अगर हो सके तो माखन मिश्री का भोग लगाएं।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/HjzvOP0ZIwU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]