कर्क राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
[vc_row][vc_column][vc_column_text]
कर्क राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने कर्क राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | कर्क राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब आते हैं कर्क राशि पर की कर्क राशि वालों पर शनि के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। कर्क राशि के लिए शनि 7th हाउस में अब तक विराजमान थे जो कि उनकी खुद की ही राशि मकर राशि थी और 29 अप्रैल को वो आपके 7th हाउस से यानि सप्तम भाव से आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे । वहां पर भी वे स्वग्रही होकर बैठेंगे और ज्यादा पावरफुल रहेंगे क्योंकि वो उनकी मूल त्रिकोण की राशि मानी गई है। शनि ग्रह अष्टम और सप्तम दोनों के हिसाब से अच्छे रिजल्ट देंगे। हालाँकि अष्टम भाव में शनि कारको भाव नाश की स्थिति लाता है, परंतु चूंकि शनि अष्टम भाव में स्वगृही होकर बैठा है। इसलिए इसका प्रभाव यानी कारको भाव नाश की स्थिति भी थोड़ी सी कम उसका नेगेटिव इफेक्ट भी थोड़ा सा कम देखने को मिलेगा। शनि ग्रह आपके सप्तम भाव के हिसाब से और आपके अष्टम भाव के हिसाब से बहुत ही बेहतरीन रिजल्ट आपको इन दो ढाई महीनों के दौरान देंगे। यात्राएं बहुत करेंगे परंतु यात्रा जिस भी उद्देश्य से होगी वो उद्देश्य आपके निर्विघ्न संपन्न होंगे। इस समय आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक कहीं से आपको कोई आपका अटका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है। लॉटरी के इच्छुक हैं तो लॉटरी खुलने के योग बने हुए हैं। आपको इस समय शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि शत्रुपक्ष आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकता है। इस समय आप अपने कार्यों की वजह से अपने खुदकी आत्मबल और खुद की सजगता की वजह से अपने शत्रुओं को परास्त करते हुए दिखाई देंगे और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से विशेष लाभ की स्थितियां इस समय आपको देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है, परंतु इस समय आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ नहीं डालना है और गलत कार्य में लिप्त नहीं होना है। यानि रिश्वत लेने का प्रयास नहीं करना क्योंकि अगर आपने गलत ढंग से पैसा कमाने का प्रयास किया तो शनि आपको बराबर आपका हिसाब कर देगा यानी आपको दंड देंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे क्योंकि सप्तमेश अपने से एक घर आगे जाकर बैठा है तो दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लव रिलेशनशिप में भी अब आपको अपना सच्चा लव मेट मिल ही जाएगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। व्यापार में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। पार्टनरशिप में अगर काम चल रहा था | पार्टनरशिप थोड़ा सा डावांडोल चल रही थी तो आपके पार्टनर के साथ में आपके मतभेद खत्म हो जाएंगे। इस समय घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा और घर में खुशियों और मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। भाई भतीजों के आगमन से घर में ख़ुशी का माहौल व्याप्त हो जाएगा। कलाकारों के लिए भी यह समय बहुत बढ़िया कला के क्षेत्र में आप अच्छी प्रसिद्धि और उन्नति हासिल करेंगे। इस समय आपकी कोई खोई हुई प्रिय वस्तु जो कि बहुत लंबे टाइम से आपको मिल नहीं रही थी, वो आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे और जिन लोगों को शनि की महादशा या अन्तर्दशा या प्रत्यंतर चल रहा है और जो विवाह योग्य हो रहे विवाह नहीं हो पा रहा। उनके विवाह से संबंधित कार्य संपन्न हो जाएंगे। आपको अपना मनचाहा लाइफपार्टनर प्राप्त हो ही जाएगा तो शनि के बहुत उत्तम परिणाम आपको इन दो ढाई महीनों के दौरान देखने को मिलेंगे। कर्क राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब अगर शनि की दृष्टियों की बात करें तो शनि की तृतीय दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। सप्तम दृष्टि आपके द्वितीय स्थान पर और दशम दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है तो इन स्थानों के प्रति थोड़ा सा आपको अवेयर और सतर्क रहना ही पड़ेगा। काम में लापरवाही न करें। आपकी मेहनत और लगन आपके कार्यों को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकती है, परंतु आपको सतत प्रयत्नशील रहना ही पड़ेगा। इस समय आलस को आपको त्यागना पड़ेगा। घर परिवार में यदि आपको कोई कुछ बोल भी दे। रिश्तों में अगर छोटी मोटी ऊंच नीच हो भी जाए तो आपको अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। विद्यार्थी वर्ग के लिए हम यही कहेंगे कि मेहनत करेंगे तो मेहनत का परिणाम भी आपको सकारात्मक मिलेगा। यदि मेहनत में कोई भी लापरवाही आपकी तरफ से हुई तो परिणाम से आप वंचित रह जाएंगे और आपको अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। कर्क राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
उपाय
- शनि के जो 10 नाम हैं उन नामों का जाप करें। शनि देव के नामों का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
- प्रत्येक शनिवार को काले तिल, आटा और शक्कर लेकर इन तीन चीजों को मिला लें और उसके बाद चीटियों को आपको खिलाना है। यानि चीटियों के लिए कीड़ी नगरे की व्यवस्था आपको हर शनिवार करनी चाहिए।
- हनुमान जी की सेवा और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शनि के दुष्प्रभावों को कम करेगा।
- उड़द, लोहा, भैस, तेल, काले कपड़े, काली गाय और जूते का दान भी शनि के लिए लाभदायक रहेगा। यानि शनिवार के दिन इन चीजों का दान आपको जरुर करना चाहिए।
- चावल और बादाम बहते हुए पानी में बहाने से भी शनि के दोष से मुक्ति मिलती है |
- मकान में यदि आपके कोई भी घर का कोना या कोने में अगर कोई छोटी सी अंधेरी कोठरी हो तो वो भी शुभ मानी जाती है।
- मस्तक पर तेल की बजाय आपको दूध दही का तिलक भी लगाना चाहिए।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/OTi3cgKFMgU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]