[vc_row][vc_column][vc_column_text]
कन्या राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष से लेकर सिंह तक की जानकारी प्रदान की है। आज हम आपको बताने वाले है कि कन्या राशि वालों पर देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। कन्या राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
आगामी 13 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में वे स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे यानी सभी राशियों के लिए बेस्ट रिजल्ट इस समय देवगुरु बृहस्पति के देखने को मिलेंगे। वैसे भी देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रह जाने गए हैं ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें जाना जाता है ये ग्रह विद्वानों के प्रतीक भी माने जाते हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानि अज्ञान और रू यानि नाशक यानि अज्ञान का नाशक ग्रह इन्हें कहते हैं। यह एक पुरुष ग्रह है स्वयं नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले और विवाह कारक ग्रह इन्हें कहते हैं। यदि आपकी कुंडली के अंदर पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए देखना है तो सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति की तरफ देखा जाता है वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु इन दोनों पर विचार किया जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरु प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा और वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुण्डली में देव गुरु बृहस्पति पुरुष राशि यानि 1, 3, 5 7 और 11 में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। वही यदि देवगुरु बृहस्पति 10वे स्थान में यानी कुण्डली में दशम भाव में विराजमान हो तो वो व्यक्ति को नौकरी करवाता है और वैसे भी देव गुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं। लग्न से सुख स्थान में अच्छे रिजल्ट देते है | सूख स्थान से सप्तम में और सप्तम से कर्म भाव में उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाता है। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह है कर्क राशि में वे उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। देवगुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में स्वग्रही होकर या फिर उच्च के होकर विराजमान हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। वही चंद्रमा के साथ में गजकेसरी योग भी बनाते हैं। गुरु लीवर त्वचा मोटापन पर अधिकार इनका रहता है | 42वें वर्ष के बाद की आयु पर गुरु का अधिकार होता है यानी यदि व्यक्ति बयालीस में वर्ष के ऊपर की ऐज का है तो देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव उसके जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया था की हमारे वार्षिक राशिफल के अप्रैल माह सबसे अहम हैं क्योंकि इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। राहु गुरु और शनि तीनों ग्रह अप्रेल माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं | तो राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी हम पहले ही ब्लॉग बना दिए है अपनी राशि के अकॉर्डिंग राहु के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा उसकी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। कन्या राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
आज हम आपको बताने वाले है कि कन्या राशि पर देवगुरू बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। कन्या राशि के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में स्वग्रही होकर बैठे है। साथ ही सुख स्थान के स्वामी हैं यानी सप्तमेश और सुखेश होकर देवगुरु बृहस्पति की शुभ पंचम सप्तम नवम दृष्टि आपके लाभ भाव पर आपके लग्न पर और आपके पराक्रम भाव पर पड़ रही है जो कि इन तीनों स्थानों को और अधिक शुभ परिणाम दायक बना रही है। देवगुरु बृहस्पति चूंकि सप्तम भाव में स्वग्रही होकर बैठा है तो ये स्थान बहुत ही अच्छा और शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया और फलदायक रहेगा व्यापार में आप अच्छी ग्रोथ करते हुए दिखाई देंगे आगे बढ़कर अपने नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपने व्यापार में ब्रैंड लेवल तक पहुंच सकते हैं। व्यापारी वर्ग जोकि मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए हैं। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए रिसर्च करता है या फिर आपकी कोई लैब है इन क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। आपकी प्रसिद्धि चरम पर रहेगी। व्यापार बहुत अच्छी उन्नति और ग्रोथ करता हुआ दिखाई देगा। आप व्यापार में नई ब्रांच भी खोलते हुए दिखाई देंगे। देवगुरु बृहस्पति आपके दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता के भाव लेकर आएगा। जो अविवाहित हैं उनके विवाह के प्रबल योग इस साल बनते हुए दिखाई देंगे। अप्रैल माह में देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के बाद में आपके दांपत्य जीवन में यदि उथल पुथल चल रही है तो वो उथल पुथल खत्म हो जाएगी। आप दोनों के बीच में प्रगाढ़ और मधुर संबंध स्थापित हो जाएंगे। लव रिलेशनशिप में यदि आप किसी को मन की बात कहने से अब तक हिचक रहे हैं तो बेझिझक अपने मन की बात कह डालीए । आपकी बातों का प्रभाव अगले व्यक्ति पर पड़ेगा और वो आपको मना नहीं कर पाएगा। देवगुरु बृहस्पति आपके सुखेश भी है और अपने से चौथे स्थान में बैठा है यानी सुखेश का अपने से चौथे में और वहा पर स्वग्रही हो कर बैठना आपके भूमि भवन वाहन जैसे सुखों में वृद्धि करेगा। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित क्रय विक्रय के कार्यों में आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। अगर आपके नए घर का सपना आप देख रहे हैं तो इस साल वो सपना भी पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आप लग्जीरियस आइटम की खरीदारी अपने घर में करते हुए| अपने घर में सुख संसाधनों में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे। यह समय माता के साथ संबंधों को और अधिक मधुर और प्रगाढ़ बनाएगा और लाइफ पार्टनर और आपकी मां के बीच में भी एक अच्छा और मधुर संबंध स्थापित होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आप नए वाहन की इच्छा रखते है या फिर किसी लग्जीरियस वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा भी इस साल पूरी हो ही जाएगी यानी फाइनैंशली आप अपने आप को सिक्योर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही अच्छा उत्तम और कल्याणकारी रहेगा। ये समय कलाकारों के लिए भी जो कला के क्षेत्र में साहित्य जगत से जुड़े हुए हैं। जो लेखक हैं या फिर राइटिंग का काम जिनका अधिक रहता है उनके लिए भी बहुत ही उत्तम और सफलता दायक रहेगा। प्रसिद्धि आपके कदम चूमेगी और आप अपनी प्रसिद्धि को और अधिक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। कन्या राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
अब देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि की बात करें तो पंचम दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है जो कि आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी। इस समय आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा और लेवल और सर्कल में कुछ ऐसे लोग वीआइपी गणमान्य व्यक्ति जुड़ेंगे जो कि आने वाले समय में आपको येन केन प्रकारेण फायदा और लाभ की स्थितियां गिनवाते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपने सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। आप लोगों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहेंगे | वहीं आपके पारिवारिक दृष्टि से भी यह समय बहुत ही अच्छा और आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। यदि आप अपने काम को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं उसको और फैलाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम और लाभदायक परिस्थितियां आपके लिए उत्पन्न करेगा | कही शुभ मौके और अवसर आपको अपने कार्य को आगे बढ़ाने के मिलते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। बहुत लंबे टाइम से यदि आपका इन्क्रीमेंट रुका हुआ है तो आपको इन्क्रिमेंट जरूर मिल जाएगा | सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। अधिकारियों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन के चांसेस बढ़ते हुए दिखाई देंगे। शेयर मार्केट लॉटरी या फिर आकस्मिक धन की प्राप्ति आप इस समय करते हुए दिखाई देंगे।
गुरु की सप्तम दृष्टि की बात करें जो कि आपके लग्न पर पड़ रही है और वैसे भी आपके लग्नेश है बुध जो कि बुद्धि के कारक ग्रह है और साथ में गुरु की दृष्टि आपके लग्न पर पड़ना आपके पर्सनैलिटी में चार चांद लगाती हुई दिखाई देगी आपकी बुद्धिमत्ता के चर्चे चारों तरफ होंगे। इस समय आप अपने ज्ञान का प्रचार प्रसार लोगों के अंदर करते हुए दिखाई देंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे आपसे सलाह लेकर लोग अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। वहीं अगर इस समय आपको अपनी मनचाही इच्छाओं को पूर्ण करना है तो वो इच्छाएं भी आपके प्रयासों से पूर्ण होते हुए दिखाई देगी। ददियाल से आपके संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे | मान सम्मान यश कीर्ति में आपके उत्तरोत्तर वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। कन्या राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
अब बात करते हैं गुरु की नवम दृष्टि की नवम दृष्टि की यदि बात करें तो पराक्रम भाव पर गुरु की नवम दृष्टि आपके पराक्रम में चार चांद लगाती हुई दिखाई देगी। इस समय आपका पराक्रम चरम पर रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। यह समय आपके भाई बहनों के साथ में संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उनका निपटारा करवा देगा | बड़े भाई बहनों के सपोर्ट से आप अपने व्यवसाय को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। यदि पैतृक व्यवसाय आप लोग कोई साथ में करते हैं तो उसमें भी बहुत अच्छा लाभ आपको प्राप्त होगा परंतु अब ध्यान रखिएगा अकेले कोई भी कार्य करने में फायदा नहीं है बल्कि आप अपने भाई बहनों के साथ में संयुक्त रूप से आगे बढ़ेंगे तो आप अपने व्यवसाय को कहीं का कहीं लेकर चले जाएंगे तो ये है गुरु के रिजल्ट जो कि कन्या राशि वालों को बहुत ही अच्छे देखने को मिलेंगे |
उपाय
- गुरूवार के दिन आपको पीले वस्त्र जरूर धारण करना चाहिए।
- यदि आपकी कुण्डली में गुरु के परिणाम उत्तम चल रहे हैं तो आपको एक अच्छी क्वॉलिटी का पुखराज या सुनहला जरूर धारण करना चाहिए |
- वहीं गायों की सेवा करें।
- अछूतों की मदद करें |
- बृहस्पतिवार के दिन पीले चीजो का दान मंदिर में जरूर करें |
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/ip_zrVv4GZQ” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]